तक्षक काल सर्प दोष के असर, उपाय और निवारण
तक्षक काल सर्प दोष के असर, उपाय और निवारण
काल सर्प दोष क्या होता है
तक्षक कालसर्प दोष: इससे पहले के हम आपको यह बताएं कि तक्षक काल सर्प दोष क्या होता है, आपके मन में प्रश्न उठ रहा होगा कि आखिर सबसे पहले ये काल सर्प योग क्या होता है ?
सर्वप्रथम हम इस प्रश्न का ही निवारण करते है | काल सर्प दोषकिसी जातक की कुंडली में एक बुरे प्रभाव देने वाला योग है | जातक कई समस्यायों से घिरे रहते है | इन समस्यायों में प्रमुख समस्याएं शारीरिक व मासनिक कष्ट, आर्थिक परेशानियां , वैवाहिक सुख में कमी , सन्तान सुख न मिलना आदि है |
इस दोष को काल सर्प दोष इसलिए कहा जाता है क्यूंकि सारे ग्रह राहु और केतु के बीच में फंस जाते है और हिन्दू शास्त्रों के अनुसार राहु को सर्प का सर तथा केतु को सर्प की पूँछ समझा जाता है | राहु केतु मिलकर एक सर्प की आकृति बनाते है |
कुंडली में कैसे दिखता है काल सर्प दोष ?
यह दोष तब होता है जब सूर्य मंडल के सातों गृह, राहु एवं केतु के बीच आ जाते है | जब आधी कुंडली ग्रह रहित होती है, तब पूर्ण काल सर्प दोष होता है| यदि एक भी ग्रह राहु केतु अक्ष रेखा के बाहर होता है तब जातक के कुन्डली में काल सर्प दोष नहीं होता है|
ग्रहों के स्थिति के अनुसार काल सर्प दोष कुल १२ प्रकार का हो सकता है | आइये जानते है इनमें से तक्षक काल सर्प दोष के बारे में |
तक्षक कालसर्प दोष
जब जातक की कुंडली में राहु सप्तम घर में और केतु लग्न में उपस्थित हो एवं बाकी सारे ग्रह इनके बीच में ही हो तो इस प्रकार का कालसर्प दोष होता है।
इस दोष के परिलक्षित होने पर कुंडली को बड़े ध्यान से पढ़ना चाहिए क्यूंकि सप्तम और लग्न के घर सबसे महत्वपूर्ण घर माने जाते है | इन घरों के महत्ता ज्योतिष शास्त्र में किसी से छिपी नहीं है | तक्षक काल सर्प दोष में जातक को अपने जीवन में लगभग सभी दिशाओं से अपार मुश्किलों का सामना करना पड़ता है |
तक्षक कालसर्प दोष के असर
तक्षक काल सर्प दोष के जातक को मुख्यतः ये असर अपने जीवन में अनुभव होते है |
- इस दोष में जातक को अपनी लतों व आदतों से संपत्ति हाथ से गंवानी पड़ सकती है |
- इन जातकों का विवाह देरी से हो सकता है |
- जातक की अपने जीवन साथी के साथ सदा अनबन बनी रह सकती है | और इस वजह से वैवाहिक जीवन कष्टकारी हो सकता है |
- इन जातकों को साझेदारी वाली कारोबार में हानि हो सकती है |
तक्षक कालसर्प दोष के उपाय
- जातक अपने पूज्य स्थल पर काल सर्प दोष निवारण यंत्र को प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापित करें एवं इसकी प्रतिदिन पूजन करें |
- सवा पांच रत्ती का त्रिकोण मूंगा रत्न अपने दाएं हाथ के मध्य उंगली पर मंगलवार को धारण करें |
- नाग पंचमी के नाग देवता की विधिवत पूजा अर्चना करें |
- महामृत्युंजय जाप का नियमित रूप से करें |
तक्षक कालसर्प दोष के जातक क्या न करें
- सिगरेट, बीड़ी व मदिरा का सेवन न करें |
- पुरानी चीज़ों को धारण न करें |
- कारोबार में साझेदारी न करें , व जातक स्वतंत्र व्यवसाय करें |
- अपने ससुराल पक्ष से ज्यादा करीबी न रखें |
तक्षक कालसर्प दोष का निवारण
तक्षक काल सर्प दोष के परेशान जातक इसके निवारण के लिए काल सर्प पूजा करवाएं | पूजा के लिए जगह जगह न भटकें और बिना विलम्ब के इस पूजा का आयोजन करें | पूजा हेतु आपको तेरह ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग त्रयंबकेश्वर धाम में पहुंचना है |
सिद्ध मंदिर त्र्यंबकेश्वर इस पूजा के लिए आपको कोई भी सामग्री लाने की आवश्यकता नहीं है | सभी व्यवस्था मंदिर प्रांगण में उपलब्ध करवा दी जाती है |
आपकी तरफ से आपने अपनी कुंडली को त्रयंबकेश्वर मंदिर में काल सर्प पूजा के विशेषज्ञ पंडित जी को भेज देनी है | पंडित जी आपको उचित राय देंगे | घबराइए नहीं इस जानकारी के लिए आपको कुछ भी खर्च नहीं करना है , पंडित जी यह जानकारी आपको निशुल्क देते है |
आप इस पूजा के पश्चात तक्षक काल सर्प दोष के दुष्प्रभावों से मुक्ति पाकर एक खुशहाल जीवन जी सकते है | ऐसे कई जातक है जो इस पूजा के बाद काल सर्प दोष के दोषों को नष्ट करके उसके सकारात्मक प्रभाव की जीवन में आनंदभूति कर रहे है | आइये आप भी उन भाग्यशाली लोगो में शामिल होएं |